inshorts

ट्रंप के आगे 'झुका' यूट्यूब, आखिर क्यों उसे ट्रंप को चुकाना होगा ₹217 करोड़?

वीडियो शेयरिंग प्लैटफॉर्म यूट्यूब अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से जुड़े एक मुकदमे का निपटारा करने के लिए $24.5 मिलियन (करीब ₹217 करोड़) का भुगतान करने पर राजी हो गया है। गौरतलब है, ट्रंप ने 6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल पर हुए हमले के बाद उनका अकाउंट सस्पेंड करने के मामले को लेकर यूट्यूब पर केस किया था।