एप्पल ने अपने मैप्स ऐप पर मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी कर दिया है। अमेरिकी सरकार द्वारा अपने आधिकारिक मानचित्र को नए नाम के साथ अपडेट किए जाने के बाद एप्पल ने भी यह बदलाव किया। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोमवार को खाड़ी का नाम बदलने वाले आदेश पर हस्ताक्षर किए थे।