inshorts

ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, कहा- प्रदर्शनकारी मारे गए तो बहुत बड़ा हमला करेंगे

ईरान में बीते 12 दिनों से जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन और इंटरनेट शटडाउन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है, "मैंने उन्हें (ईरान सरकार) स्पष्ट बता दिया है कि अगर वे लोगों की हत्या शुरू करते हैं तो हम उनपर बहुत बड़ा हमला करेंगे।" ईरान में पिछले 3-वर्षों में यह सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन बताया जा रहा है।