ट्रंप के ईरान के सीज़फायर खत्म करने के एलान के बाद 5% चढ़े तेल के दाम
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ सीज़फायर को 'खत्म' बताने के बाद वैश्विक तेल बाज़ार में हलचल मच गई। मध्य पूर्व से तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंका के चलते बुधवार को ब्रेंट क्रूड 5.15% उछलकर $77.98 प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई 5.25% बढ़कर $74.14 प्रति बैरल पर पहुंच गया जो दो सप्ताह का उच्चतम स्तर है।