अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के ईरान से समझौता न करने के बयान से वैश्विक बाज़ार में कच्चे तेल के दाम फिर भड़क उठे हैं। ब्रेंट क्रूड 3.30% उछलकर $95/बैरल पर पहुंच गया जिससे पश्चिम एशिया में युद्ध थमने की उम्मीदों को झटका लगा है। हालांकि, भारतीय तेल कंपनियों ने 13-नवंबर को घरेलू पेट्रोल-डीज]ल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया।