ट्रंप की कंपनी के प्रोजेक्ट के कारण मृत परिजनों के अवशेष हटाने पर मजबूर हुए किसान: रिपोर्ट
फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, ट्रंप ऑर्गेनाइज़ेशन की $1.5 अरब की परियोजना के कारण वियतनाम के हुंग येन प्रांत के किसानों को अपने पूर्वजों की कब्रें खोदकर उनके अवशेष निकालने और दशकों पुराने कब्रिस्तान को खाली करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस परियोजना के तहत फाइव स्टार होटल, आलीशान विला और एक गोल्फ कोर्स बनाने की योजना है।