रिपोर्ट्स के मुताबिक, नव-निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के खिलाफ 2-आपराधिक मामले देखने वाले वकील जैक स्मिथ और उनकी टीम के कुछ सदस्य ट्रंप के पदभार ग्रहण करने से पहले इस्तीफा देने की तैयारी में हैं। गौरतलब है, स्मिथ ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के दस्तावेज़ों को गलत तरीके से संभालने के मामले में जांच शुरू की थी।