ट्रंप के खिलाफ हुए उनके ही सांसद, ईरान से सेना बुलाने के प्रस्ताव के पक्ष में किया वोट
अमेरिकी संसद ने ईरान के खिलाफ युद्ध जारी रखने की राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की क्षमता को सीमित करने वाले प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। प्रस्ताव के पक्ष में 4 रिपब्लिकन सदस्यों ने भी मतदान किया। प्रस्ताव में कहा गया है कि जब तक कांग्रेस युद्ध की घोषणा नहीं करती, तब तक ट्रंप ईरान से अमेरिकी सैनिक वापस बुला लें।