ट्रंप के गाज़ा प्लान पर हमास की 'हामी', इज़रायली बंधकों को करेगा रिहा; सत्ता छोड़ने को भी तैयार

हमास ने कहा है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की गाज़ा युद्ध खत्म करने की शांति योजना के कुछ बिंदुओं पर सहमत है। हमास ने सभी इज़रायली बंधकों की रिहाई और गाज़ा पट्टी का प्रशासन किसी स्वतंत्र फिलस्तीनी निकाय को सौंपने पर सकारात्मक संकेत दिया है। बकौल हमास, वह 'पीस डील' की कुछ शर्तों पर बातचीत करना चाहता है।