अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड को अमेरिका में मिलाने की धमकी के बाद ग्रीनलैंड में पर्यटकों की संख्या में इज़ाफा हुआ है। वहीं, राजधानी नुउक में नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ जिससे पर्यटन को और बढ़ावा मिला। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप की दिलचस्पी ग्रीनलैंड की भू-राजनीतिक स्थिति और दुर्लभ खनिज संपदा के कारण है।