ट्रंप की टीम ने सैन्य अधिकारियों के निष्कासन के लिए एक बोर्ड के गठन के लिए बनाया मसौदा

नव-निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की टीम ने एक कार्यकारी आदेश का मसौदा बनाया है जिसके तहत एक 'वॉरियर बोर्ड' बनेगा जिसे 3-4 स्टार वाले सैन्य अधिकारियों के निष्कासन का अधिकार होगा। बोर्ड बर्खास्तगी के लिए सुझाव ट्रंप को सौंपेगा जिसे 30 दिनों में लागू करना होगा। बकौल रिपोर्ट, इससे उन्हें निकालना आसान होगा जिनमें अपेक्षित नेतृत्व की कमी है।