अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के भारतीय समेत दुनियाभर के उत्पादों पर रेसीप्रोकल टैरिफ लगाने के बाद गुरुवार को भारत, जापान, हॉन्ग-कॉन्ग और चीन समेत सभी एशियाई शेयर बाज़ारों में गिरावट दिखी। हालांकि, प्री-ओपनिंग कारोबार में सेंसेक्स 2100+ अंक टूट गया था लेकिन खुलते ही यह गिरावट घटकर 250 अंक रह गई और 10 बजे सेंसेक्स 76,367 पर था।