ट्रंप के टैरिफ का असर! 4 महीने में 37% गिरा भारत का एक्सपोर्ट
अमेरिका द्वारा लगाए गए 50% तक के भारी टैरिफ का असर भारत के निर्यात पर गहराई से दिखाई दे रहा है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, मई-सितंबर 2025 के बीच भारत का अमेरिका को होने वाला निर्यात 37.5% तक गिरा। इस दौरान निर्यात की कुल राशि $8.8 बिलियन से घटकर $5.5 बिलियन पर आ गई।