ट्रंप की टैरिफ नीतियों के कारण इस साल वैश्विक व्यापार में आ सकती है गिरावट: WTO
विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की अस्थिर टैरिफ नीतियों और चीन के साथ गतिरोध के कारण दुनियाभर में व्यापार की मात्रा इस वर्ष 0.2% कम होने की आशंका है। डब्ल्यूटीओ के मुताबिक, अगर ट्रंप अपने सबसे कठिन जवाबी टैरिफ लगाते हैं तो यह ज़्यादा गंभीर नुकसान होगा।