ट्रंप को टैरिफ पर लगा तगड़ा झटका, फेडरल कोर्ट ने बताया अवैध; क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति?
अमेरिका की एक फेडरल अपील अदालत ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा आपातकालीन शक्तियों के तहत लगाए गए अधिकतर टैरिफ को शुक्रवार को अवैध करार दिया। इसके बाद ट्रंप ने कहा, "अगर ये टैरिफ खत्म हो गए तो...यह अमेरिका को बर्बाद कर देगा।” उन्होंने अपील अदालतों को पक्षपाती बताते हुए उम्मीद जताई है कि सुप्रीम कोर्ट उनके पक्ष में फैसला देगा।