अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के रेसीप्रोकल टैरिफ के एलान से अमेरिका में वाहनों की कीमतों में $10,000 तक की बढ़ोतरी का अनुमान है। ईयू की शराब पर टैरिफ से स्पैनिश वाइन, फ्रेंच शैंपेन या जर्मन बियर महंगी हो सकती है। वहीं, मैक्सिको पर टैरिफ लगाने से अमेरिका में अवाकाडो और कनाडा पर टैरिफ से क्रूड ऑयल महंगा हो सकता है।