ट्रंप के टैरिफ युद्ध के बीच आज कारोबारी जगत पर क्या-क्या बड़े प्रभाव पड़े हैं?

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा प्रमुख व्यापारिक सहयोगियों मेक्सिको और कनाडा पर टैरिफ वॉर के बीच अमेरिकी शेयर बाज़ार के साथ-साथ भारतीय शेयर बाज़ार में भी गिरावट हुई है। इन घटनाक्रमों के बीच डॉलर और मज़बूत हो गया और डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया पहली बार 87 के पार हो गया। बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकॉइन में भी गिरावट हुई है।