ट्रंप के टैरिफ वॉर पर कनाडा ने कहा- US पर लगाएंगे 25% टैरिफ; मेक्सिको ने दिया 'Plan B' का आदेश
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की कनाडा और मेक्सिको से आयातित वस्तुओं पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि उनकी सरकार भी $106 बिलियन मूल्य के अमेरिकी उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाएगी। वहीं, मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने 'प्लान बी' का आदेश दिया है जिसमें टैरिफ और गैर-टैरिफ उपाय शामिल हैं।