inshorts

ट्रंप के टैरिफ से भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ को लगेगा झटका, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

क्रिसिल इंटेलिजेंस की सितंबर की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए टैरिफ से भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। वहीं, रिपोर्ट में महंगाई में आई नरमी और ब्याज दरों में कटौती से घरेलू सामान की खपत बढ़ने से आर्थिक वृद्धि को समर्थन मिलने की उम्मीद जताई गई है।