अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने भारतीय फैशन डिज़ाइनर तरुण तहिलियानी की डिज़ाइन की गई जामावार साड़ी पहनी। इस साड़ी को तैयार करने में कारीगरों को 1,900 घंटे से अधिक का समय लगा था। उद्योगपति मुकेश अंबानी व पत्नी नीता, ट्रंप के शपथ ग्रहण से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हुए थे।