ट्रंप की तरह यूके कर रहा अवैध अप्रवासियों पर कार्रवाई, भारतीय रेस्टोरेंट पर की छापेमारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की तरह अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूनाइटेड किंगडम (यूके) ने भी भारतीय रेस्टोरेंट, कन्विनिएंस स्टोर और कार वॉश करने वाली जगहों पर छापेमारी की है। इस कड़ी में एक भारतीय रेस्टोरेंट से 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में अमेरिका ने कई अवैध अप्रवासियों को भारत डिपोर्ट किया है।