inshorts

ट्रंप का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है: भारत पर 500% टैरिफ की धमकी पर इकोनॉमिस्ट जेफरी सैक्स

रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत पर 500% टैरिफ की अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा धमकी दिए जाने पर दिग्गज अर्थशास्त्री जेफरी सैक्स ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ट्रंप की वजह से हालात बेकाबू हो गए हैं और उनका दिमागी संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने कहा, “ट्रंप ऐसी राजनीतिक व्यवस्था का हिस्सा हैं…जो पूरी तरह टूट चुकी है।”