inshorts

ट्रंप के दावे, 'पीएम मोदी ने कहा- सर, क्या मैं आपसे मिल सकता हूं?' पर भारत सरकार ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दावे 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुझे सर कहकर बुलाते हैं' पर भारत सरकार ने प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा, "पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। वे हमेशा एक-दूसरे को सम्मानपूर्वक संबोधित करते आए हैं।" ट्रंप ने कहा था कि पीएम मोदी ने उनसे कहा, "सर...क्या मैं आपसे मिल सकता हूं?"