ट्रंप के दावे 'पीएम मोदी ने कहा है रूसी तेल नहीं खरीदेगा भारत' पर राहुल गांधी का आया बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दावे 'पीएम नरेंद्र मोदी ने मुझसे कहा है कि भारत रूसी तेल नहीं खरीदेगा' पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है, "ट्रंप से पीएम मोदी डरे हुए हैं।" राहुल ने इस संदर्भ में X पर 5 पॉइंट्स शेयर किए हैं जिनमें पीएम मोदी के शर्म अल-शेख (मिस्र) न जाने का ज़िक्र किया गया है।