एसबीआई की एक शोध रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8-10% तक कमज़ोर हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में कुछ समय के लिए गिरावट आ सकती है लेकिन बाद में रुपया मज़बूत होगा।