ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने हथियारों के साथ ट्रेनिंग लेती महिलाओं का वीडियो किया शेयर
ईरान के कॉन्सुलेट जनरल ने हथियारों के साथ प्रशिक्षण लेती महिलाओं का एक वीडियो शेयर किया है। कॉन्सुलेट ने X पर लिखा, "ईरानी महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर दुश्मन की तलाश में खड़ी हैं।" दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा था, "डील के लिए 48 घंटे और बचे हैं और उसके बाद ईरान पर कहर टूट पड़ेगा।"