ट्रंप की धमकियों के बावजूद रूस से तेल खरीदता रहेगा भारत: रिपोर्ट

रॉयटर्स ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की जुर्माने की धमकी के बावजूद भारत, रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा। रॉयटर्स को एक सरकारी सूत्र ने बताया, "ये दीर्घकालिक तेल अनुबंध हैं...रातोंरात खरीदारी बंद करना आसान नहीं है।" ट्रंप ने दावा किया है कि भारत ने रूस से तेल खरीदारी रोक दी है।