ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर मीम्स से पट गया सोशल मीडिया; लोग बोले- बहुत बुरा हुआ ब्रो
कई युद्धों को रुकवाने का दावा कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर सोशल मीडिया मीम्स से पट गया। एक यूज़र ने 'बहुत बुरा हुआ ब्रो' लिखा जबकि दूसरे ने कहा, "ट्रंप को शांति मिले।" एक अन्य यूज़र ने कहा, "ट्रंप को यह पुरस्कार मिलने की उम्मीद रखने वालों के लिए...2 मिनट का मौन।"