ट्रंप की नई टैरिफ धमकी से लुढ़के चावल कंपनियों के शेयर; LT फूड्स का शेयर 8% तक टूटा
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारतीय चावल पर नया टैरिफ लगाने की धमकी दी है जिसके बाद मंगलवार को चावल का उत्पादन और निर्यात करने वाली कंपनियों के शेयर गिरे। शुरुआती कारोबार में LT फूड्स के शेयर में लगभग 8% की गिरावट दर्ज की गई। कोहिनूर फूड्स और जीआरएम ओवरसीज़ के शेयरों में क्रमशः 9.9% और 6% की गिरावट आई।