अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीज़ा शुल्क $1 लाख (करीब ₹88 लाख) किए जाने और 21-सितंबर से लागू करने की घोषणा के बाद भारत से अमेरिका जाने वाली फ्लाइट्स के किराए में अचानक बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। न्यूयॉर्क के लिए दिल्ली से एकतरफा टिकट के दाम कुछ ही घंटों में ₹37,000 से बढ़कर ₹70,000-80,000 तक पहुंच गए।