ट्रंप का पाकिस्तान को एक और तोहफा! घातक AIM-120 मिसाइल देने को तैयार हुआ अमेरिका

अमेरिका के युद्ध मंत्रालय द्वारा हाल ही में अधिसूचित एक आर्म्स कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार, पाकिस्तान को अमेरिका से एडवांस्ड AIM-120 मध्यम दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें मिल सकती हैं। ये मिसाइलें पाकिस्तानी वायुसेना में शामिल F-16 विमानों के साथ ही कम्पैटिबल हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि पाकिस्तान को कितनी मिसाइलें मिलेंगी।