अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा चीन में हुई बैठक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 'दोस्त' कहे जाने पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की प्रतिक्रिया वायरल है। इससे जुड़ा सवाल पूछे जाने पर ज़ेलेंस्की ने कंधे उचकाए और अपने साथ मौजूद यूरोपीय नेताओं संग चले गए। ये नेता बर्लिन में यूक्रेन के समर्थन में एकजुटता दिखाने के लिए जुटे थे।