ट्रंप की पार्टी के मिडटर्म चुनाव हारने के बाद 2 महीने के निचले स्तर पर आईं तेल की कीमतें
राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की अमेरिका में मिडटर्म चुनाव में हार के बाद अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म होने की उम्मीद से गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतें 2-महीने के निचले स्तर पर पहुंचीं। ब्रेंट क्रूड 1% गिरकर $93.5/बैरल पर आया और इससे पिछले सत्र में इसमें 8.7% की गिरावट आई थी। इस हफ्ते अबतक ब्रेंट करीब 20% टूटा है।