ट्रंप का बड़ा एलान, 2 अप्रैल से भारत पर लागू होगा यूएस का 'जैसे का तैसा' टैक्स

अमेरिकी संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एलान किया है कि भारत और चीन समेत अन्य देशों पर 2 अप्रैल से 'जैसे को तैसा' टैरिफ लगाया जाएगा। उन्होंने कहा, "भारत हमसे 100% से ज़्यादा टैरिफ वसूल रहा है। चीन हमारे मुकाबले दोगुना टैरिफ लेता है। यह अमेरिका के साथ अन्याय है।"