अरबपति गौतम अदाणी ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत हासिल करने पर डॉनल्ड ट्रंप को बधाई दी है। अदाणी ने 'X' पर लिखा, "अदाणी समूह अमेरिकी ऊर्जा सुरक्षा और मज़बूत बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में $10 बिलियन का निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य इसके ज़रिए 15,000 नौकरियां सृजित करने का है।"