ट्रंप के मरी हुई अर्थव्यवस्था बयान के बाद PMO ने शेयर किया 'भारतीय इकोनॉमी गतिशील है' आर्टिकल

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा भारत की अर्थव्यवस्था को मरी हुई बताए जाने के बाद पीएमओ ने 'भारतीय इकोनॉमी गतिशील और जीवंत है' वाला आर्टिकल शेयर किया है। आर्टिकल में लिखा हुआ है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और उतार-चढ़ाव से भरे वैश्विक परिदृश्य में भारत की अर्थव्यवस्था एक मिसाल बनकर उभरी है।"