अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने अपने पति डॉनल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में न्यूयॉर्क के डिज़ाइनर एडम लिप्स द्वारा डिज़ाइन किया गया कोट और अमेरिकी डिज़ाइनर एरिक जेविट्स द्वारा डिज़ाइन की गई हैट पहनी थी। इसके अलावा, मेलानिया काले रंग के लेदर के ग्लव्स और नीले रंग की हाई हील्स पहने भी नज़र आईं।