अमेरिकी विदेश मंत्रालय में शीर्ष पदों पर कार्यरत वरिष्ठ राजनयिकों ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन की इच्छा के तहत अपने पद छोड़ दिए हैं। ट्रंप प्रशासन उन पदों पर अपने लोगों को नियुक्त करने की योजना बना रहा है। चुनाव के बाद विभाग के वरिष्ठ पदों पर कार्मिक परिवर्तन असामान्य नहीं है और ऐसा सभी संघीय एजेंसियों में होता है।