अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के रेसीप्रोकल टैरिफ पर ऑस्ट्रेलिया ने कहा है, "अमेरिकी जनता को इस अनुचित कदम की बड़ी कीमत चुकानी होगी।" कनाडा ने कहा, "जवाबी कार्रवाई कर हम टैरिफ से लड़ेंगे।" ब्रिटेन ने कहा, "ट्रेड वॉर किसी के हित में नहीं है।" इटली ने कहा, "ट्रेड वॉर से पश्चिमी देश कमज़ोर पड़ेंगे।" जर्मनी ने भी आलोचना की है।