inshorts

ट्रंप के लिए PM मोदी ने भेजा पत्र, शपथग्रहण के बाद ट्रंप को पत्र सौंपेंगे जयशंकर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के हाथों अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के लिए एक निजी पत्र भेजा है। सूत्रों के मुताबिक, जयशंकर सोमवार को पीएम मोदी के प्रतिनिधि के तौर पर ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे और उन्हें पीएम का पत्र सौंपेंगे। ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे।