ट्रंप के लिए खास तोहफा लेकर पहुंचे शहबाज-मुनीर, तस्वीर आई सामने
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर की हाइब्रिड सरकार ने पिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के सामने कथित तौर पर रेयर अर्थ मटीरियल्स पेश किए। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय ने इस संबंध में तस्वीर जारी की है। यह तस्वीर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच बंद दरवाज़ों के पीछे हुई मीटिंग के बाद आई है।