ट्रंप के शांति प्रस्ताव के बीच फिर दहला गाज़ा, इज़रायली हमले में 16 लोगों की गई जान

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के शांति प्रस्ताव के बीच इज़रायल ने गाज़ा पर बड़ा हमला किया है जिसमें 16 लोगों की जान चली गई है। मृतकों में वे लोग शामिल हैं जिन्होंने गाज़ा में अल-फ़लाह स्कूल में शरण ली हुई थी। अल-अहली अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक, स्कूल पर कुछ ही मिनटों के अंतराल पर दो बार हमला हुआ।