inshorts

ट्रंप की शुरुआत से ही ग्रीनलैंड खरीदने की मंशा रही है: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से जब ग्रीनलैंड खरीदने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "हां, यह शुरुआत से ही राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का इरादा रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में इस बारे में बात की थी...वह पहले अमेरिकी राष्ट्रपति नहीं हैं जिन्होंने...यह सोचा हो कि ग्रीनलैंड को कैसे हासिल कर सकते हैं।"