inshorts

ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से पहले सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा Bitcoin

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन सोमवार को पहली बार $109,000 के पार हो गई। बिटकॉइन में यह तेज़ी डॉनल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोह से पहले आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बिटकॉइन में पिछले 24 घंटों में 2.78% व पिछले हफ्ते 14.96% की तेज़ी आई है और बिटकॉइन का बाज़ार पूंजीकरण $2.13 ट्रिलियन है।