ट्रंप के सीज़फायर खत्म होने के एलान के बाद बाज़ार में गिरावट, 30 मिनट में 1000 अंक टूटा सेंसेक्स

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के ईरान के साथ सीज़फायर खत्म होने के एलान के बाद भारतीय शेयर बाज़ार बुधवार को धड़ाम हो गया और सेंसेक्स 30-मिनट में 1000 अंक से अधिक टूट गया। सेंसेक्स दोपहर 2:30 बजे 1600 अंक टूटकर 76,500 से अधिक पर आ गया जबकि निफ्टी 500 से अधिक अधिक अंक टूटकर 23898.65 पर कारोबार कर रहा है।