inshorts

ट्रंप के साथ केस सेटल करने के लिए $25 मिलियन का भुगतान करने को तैयार हुई मेटा

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा दर्ज कराए गए केस के निपटारे के लिए मेटा $25 मिलियन का भुगतान करने को तैयार हो गई है। गौरतलब है कि मेटा ने जनवरी 2021 में कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद) पर हुए हमले के बाद ट्रंप के अकाउंट सस्पेंड कर दिए थे जिसके बाद उन्होंने मेटा की फेसबुक पर केस किया था।