ट्रंप के साथ बहस को ज़ेलेंस्की ने बताया 'दुर्भाग्यपूर्ण', कहा- शांति वार्ता के लिए हैं तैयार
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप के साथ वाइट हाउस में हुए बहस को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया है। ज़ेलेंस्की ने कहा कि वह शांति वार्ता के लिए काम करने को तैयार हैं। गौरतलब है, यूक्रेन को रूस के साथ शांति वार्ता के लिए दबाव डालाने को लेकर ट्रंप ने यूक्रेन की सैन्य सहायता रोकने का आदेश दिया था।