ट्रंप की हत्या की साज़िश रचने वाले पाकिस्तानी को हुई 27 साल की जेल
अमेरिका की एक अदालत ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और अन्य अधिकारियों की हत्या की कथित साज़िश रचने के मामले में 48-वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक आसिफ मर्चेंट को 330 महीने (27-साल से अधिक) की जेल की सज़ा सुनाई है। अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा, "IRGC ने अपने आतंकी कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लेने के लिए मर्चेंट को भेजा था।"