ट्रंप की हत्या करना चाहता था 17 वर्षीय लड़का, पैसों के लिए मां व पिता को उतारा मौत के घाट

विस्कॉन्सिन (अमेरिका) में 17-वर्षीय लड़के ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की 'हत्या करने' व 'सरकार को उखाड़ फेंकने' के लिए पैसे जुटाने के मकसद से अपनी मां व सौतेले पिता की कथित तौर पर हत्या कर दी है। हत्या के बाद वह $14,000 नकद, पासपोर्ट और पालतू कुत्ते को लेकर घर से भागने से पहले हफ्तों तक शवों संग रहा।

Load More