ट्रंप टैरिफ के चाबुक के बीच सेंसेक्स खुलते ही 600 अंक फिसला; औंधे मुंह गिरा रुपया

बीएसई का सेंसेक्स सोमवार को 600+ अंक लुढ़ककर 77,258.78 पर पहुंच गया जबकि निफ्टी 170.40 अंक गिरकर 23,389.55 पर आ गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया सोमवार को ₹87.96 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। यह गिरावट ऐसे समय में सामने आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टील-एल्यूमिनियम पर टैरिफ लगाने का एलान किया है।